झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक 20 मई को दिन के दस बजे से अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगी। बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी पर विमर्श किया जाएगा। जिला सचिव सुबोध महतो ने बताया कि जिला सम्मेलन का आयोजन जून माह में होना है। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने सहित अन्य बिंदुआें पर भी विमर्श होगा। सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होेने की अपील की गई है।