पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोग रोज करें योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अपनाएं

लोग रोज करें योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अपनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की जिला इकाई की ओर से कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में एसएस हाई स्कूल स्टेडियम में पांच दिवसीय योग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शिविर में दूसरे दिन शुक्रवार को योग प्रशिक्षक सह भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी देवेंद्र सोनी ने योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय जीवन शैली में शामिल रहा है। एक बार फिर योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है और लोग इससे जुड़कर लाभ पा रहे हैं। नियमित रूप से योग करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। कई असाध्य बीमारियों का इलाज भी योग और आर्यवेद के माध्यम से संभव है। कहा कि लोग नियमित रूप से योग करें तथा आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाएं। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने भी योग के विभिन्न आसन किए। आयोजन में योग विस्तारक भास्करमणी पाठक, युवा भारत प्रभारी मनीष ठाकुर, सुनीता कुमारी, मुनीता सिंह, धर्मेंद्र पंडा, सूरज पंडा, मदन दास, गुलशन दास, कृष्णा ठाकुर, योगेश कुमार गुप्ता, राहुल व विपिन बादल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम

योग शिविर में दी जा रही प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम की जानकारी

योग शिविर में दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...