पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजारटांड़ में हुआ सफाई कार्य

बाजारटांड़ में हुआ सफाई कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 12 अंतर्गत बाजारटांड में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में चलाते हुए लोगों को साफ-सफाई बरतने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर नप उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत बनाने की जो मुहिम छेड़ी है उसमें हम सभी को योगदान देना है और इसे सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी यही सपना था कि हमारा देश स्वच्छ और सशक्त बने। उनके सपने को सकार करने के लिए हरेक नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के पदधारी व सदस्य स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और स्वयं भी शहर के विभिन्न इलाकों की साफ सफाई कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है। संगठन के कार्यों से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। नप उपाध्यक्ष ने कहा कि नप के द्वारा शहर में जगह जगह पर डस्टबिन की व्यवस्था की गई है लोग कचरा इधर उधर नहीं फेंककर डस्टबिन में ही डालें। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हरेक नागरिक को जागरूक होना होगा। यदि कोई सफाई के मानकों का उल्लंघन करता हो तो दूसरे लोग उसे समझाएं। उन्होंने जिला प्रखंड और ग्राम स्तर पर भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इधर संगठन के सदस्यों ने बाजारटांड़ में यहां-वहां फैले कचरे को झाडू लगाकर एकत्रित किया और उसे सही जगह पर निष्पादित किया। अभियान में समीर केरकेट्टा, सुलेंद्र साहू, प्रवीण बड़ाईक, लिपिका मिश्रा, आलोक टोपनो, तेजनारायण सिंह, नेहा कुमारी, गंगासागर बड़ाईक आदि ने विशेष भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...