सिमडेगा | श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा परिसर में 21 व 22 मई को पूज्य अघोरेश्वर महाविभूति कलश एवं शिवलिंग स्थापना दिवस का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। बताया गया कि 21 मई को सुबह साढ़े आठ बजे से समाधि पूजन, आरती और अखंड दीप प्रज्वलन होगा। नौ बजे से अष्ट प्रहरी संकीर्तन शुरू होगा। 22 मई को सुबह नौ बजे समाधि पूजन और आरती के साथ संकीर्तन का समापन होगा। साढ़े नौ बजे सफल योनि ग्रंथ का पाठ तथा दस बजे लघु गोष्ठी होगी। इधर बताया गया कि 20 मई को सूर्योदय से पूर्व मिर्गी की नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। जबकि 21 मई को दिन के दस बजे से शाम के पांच बजे तक नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 22 मई को भी सूर्योदय से पूर्व मिर्गी की दवा का नि:शुल्क वितरण होगा।