सिमडेगा | आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक 21 मई को समाहरणालय में होगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने बताया कि बैठक में खाद्यान्न उठाव व वितरण के संबंध में तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर विमर्श किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, उठाव प्रभारी, परिवहन अभिकर्ता, उज्जवला योजना के नोडल पदाधिकारी तथा एलपीजी गैस वितरकों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।