प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में जिले के 32 हजार 505 लाभुकों को गैस का कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं 45 हजार 266 केवाईसी प्राप्त हुए हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने बताया कि 40 हजार 885 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिले में 78 हजार 370 लोगों को योजना का लाभ दिया जाना था। जिसमें 6717 परिवारों में महिला सदस्य नहीं होने के कारण 71 हजार 653 लाभुकों को योजना का लाभ देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सिमडेगा और पाकरटांड प्रखंड में 5124, बोलबा व ठेठईटांगर के पांच पंचायतों में 5607, ठेठईटांगर के दस पंचायतों में 3009, कुरडेग में 4351, किनकेल में 1635, बानो में 3859, जलडेगा में 3404 तथा लचरागढ़ में 5516 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। बाकी बचे अन्य लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी वितरकों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर वितरकों के साथ बैठक करके सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं।