पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान का कचरा सड़क पर नहीं फेंके दुकानदार

दुकान का कचरा सड़क पर नहीं फेंके दुकानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को शहर के मार्केट काम्पलेक्स और गुलजार गली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्याें ने मार्केट काम्पलेक्स में कचरे को एकत्रित कर उसका निष्पादन किया। वहीं गुलजार गली में भी कूड़ा कचरा हटाया गया। इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि वे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपनी दुकानों का कचरा दुकान के सामने सड़क पर नहीं रखें। दुकानों के सामने डस्टबिन रखने की अपील की गई। लोगों से कहा कि वे अपने घरों का कचरा नगर परिषद के डस्टबिन में डालें। स्वच्छ भारत के समर इंटर्नशीप कार्यक्रम के तहत यह आयोजन करते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को खुले में शौच नहीं कर दूसरे को भी शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। स्वच्छता कार्यक्रम में सुरेंद्र साहू, प्रवीण बड़ाईक, नीलम बड़ाईक, आलोक तोपनो, तेजनारायण सिंह, नेहा कुमारी, अशोक बेसरा, सागर मांझी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...