पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरेंडर नहीं करने वाले उग्रवादियों पर होगी कार्रवाई, संपत्ति भी होगी अटैच

सरेंडर नहीं करने वाले उग्रवादियों पर होगी कार्रवाई, संपत्ति भी होगी अटैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले से उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करें। इसके लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है। यह बातें आईजी आशीष बत्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पीएलएफआई और माओवादियों को खत्म करना ही पहली प्राथमिकता है। पुलिस पदाधिकारी रणनीति के तहत काम करते हुए उग्रवाद समाप्त करने की दिशा में काम करें। जो भी उग्रवादी पुलिस गिरफ्त से बाहर है वे सरेंडर कर दें नहीं तो मारे जाएंगे।

आईजी ने पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर करने की अपील उग्रवादियों से की। उन्होंने कहा कि अगर वे सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी तथा संपत्ति अटैच की भी कार्रवाई होगी। बैठक में हाल के दिनों में जिले के पुलिस को मिली सफलता पर जिला पुलिस को बधाई दी गई। इससे पहले दोपहर में हेलीकॉप्टर से आईजी आशीष बत्रा, डीआईजी राजीव राय समेत कई पुलिस अधिकारी अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद समाहरणालय के निकट स्थित पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध व उग्रवाद नियंत्रण को लेकर बैठक की। हाल के दिनों में सिहरजोर जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि मुठभेड़ की इस घटना में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था तथा एक उग्रवादी मारा गया था। काफी संख्या में हथियार व सामान मिले थे। बैठक में डीआईजी एबी होमकर, आर्मी के ब्रिगेडियर एस गहलोत, एसपी एसटीएफ हरिलाल चौहान, एएसपी पुरुषोत्तम कुमार, सिमडेगा एसपी संजीव कुमार, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट कुणाल किशोर समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

पुलिस जवानों के साथ आईजी-डीआई व अन्य अधिकारी।

मुठभेड़ में शामिल जवानों को किया सम्मानित, मिले 20 व 10 हजार

12 मई को जिले के बांसजोर ओपी के सिहरजोर जंगल के निकट पुलिस पीएलएफआई के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को आईजी आशीष बत्रा ने सम्मानित किया। पुलिस पदाधिकारियों को 20-20 हजार नकद व प्रशस्ति पत्र तथा पुलिस जवानों को दस-दस हजार नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले जवानों में एसपी कुमार के अलावा गिरदा ओपी प्रभारी जोन मुर्मू, ओड़गा ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, ठेठईटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार, सिपाही राजीव कुमार, मनोज कुमार, नवनीत कुमार, रोशन पुरस्कार तिग्गा, मनोज टुडू, दिनेश यादव, दीपरंजन एक्का, गौतम कुमार चौधरी, आनंद उरांव, सामुएल सोय, हवलदार बीरबल अहीर, अरविंद मिंज, सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा धनजीव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल, राजेश किंडो, आरक्षी निलेश द्विवेदी, देसाई पूर्ति, मनोरंजन केरकेट्टा, बजरंगी यादव, विकास कुमार राय, जितेंद्र यादव व राणा प्रताप साहू शामिल हैं।

सिमडेगा एसपी को सम्मानित करते आईजी।

खबरें और भी हैं...