पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वट सावित्री व्रत कर महिलाओं ने मांगा अखंड सुहाग

वट सावित्री व्रत कर महिलाओं ने मांगा अखंड सुहाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय और प्रखंडों में मंगलवार को आस्था और विश्वास के साथ वट सावित्री पूजा हुई। सुहागिनों ने विधि विधानपूर्वक वट सावित्री व्रत रखा और पूजा कर अखंड सुहाग का वरदान मांगा। जिला मुख्यालय में सदर थाना के निकट स्थित वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक यहां भीड़ जमी रही। नए कपड़े और आभूषण धारण कर सुहागिनों ने वट वृक्ष के तने पर धागा लपेटते हुए अखंड सुहाग की प्रार्थना की। इस क्रम में प्रसाद स्वरूप फल और मिठाइयां चढ़ाया। पुरोहितों ने महिलाओं को वट सावित्री व्रत की कथा सुनाते हुए कहा कि यह व्रत करने से पति दीर्घायु और निरोगी होते हैं। इधर शहर के सरना मंदिर, नीचे बाजार और अन्य इलाकों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की छाया में व्रत किया। जिले के ठेठईटांगर, बोलबा, कुरडेग, केरसई, जलडेगा, बांसजोर, पाकरटांड, कोलेबिरा, बानो प्रखंडों में भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

जिला मुख्यालय और प्रखंडों में आस्था औश्र विश्वास के साथ मन सवित्री पूजा, सुहागिनों ने वट वृक्ष के तने धागा लपेटा

सिमडेगा में पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।

बानो में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...