पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन कराएं

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर प्रखंड के स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हुई। इस मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष तक के बच्चों का नियमित रूप से वजन लें तथा सभी बच्चों का ग्रोथ चार्ट अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छह माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का बांह माप लेना जरूरी है तथा बच्चों के दोनों पैरों में सूजन की जांच करें। जिससे गंभीर कुपोषित बच्चों को समय पर चिह्नित किया जा सके। डॉ. प्रसाद ने कहा कि अगर कुपोषण के शिकार बच्चों का पता चलता है तो अविलंब ऐसे बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराएं ताकि उनका समुचित इलाज हो पाए। संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों को संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करें। पोषाहार कार्यक्रम के लाभुकों का आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि सभी सेक्टरवार तथा प्रखंड स्तरीय बैठक में सुझावों को संकलित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व सिविल सर्जन को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

बैठक में भाग लेते डाक्टर व अन्य।

खबरें और भी हैं...