पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईमानदारी से काम कर बच्चों का भविष्य बनाएं

ईमानदारी से काम कर बच्चों का भविष्य बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यशाला में भाग लेते लोग।

पंचायत प्रतिनिधियों को बाल संरक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बाल संरक्षण, पोषण व स्वच्छता विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और मुखियाओं को बाल संरक्षण, पोषण और स्वच्छता के आयामों की जानकारी दी गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रूंगटू लोहार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है।

पंचायत प्रतिनिधि बाल संरक्षण की दिशा में ईमानदारी से काम कर बच्चे का भविष्य बर्बाद होने से बचाएं। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्था हेहल रांची के मास्टर ट्रेनर सागर कुमार ठाकुर और दिव्या बरला द्वारा बाल संरक्षण के बारे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...