पानी नहीं रहने पर लाभुक ने नहीं कराई छत की ढलाई
सिमडेगा | ठेठईटांगर के कोरोमियां निवासी विंसेंट कुल्लू का पीएम आवास अधूरा रहने और सही निर्माण नहीं होने के मामले में मुखिया रेणुका सोरेंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुखिया ने कहा कि विंसेंट कुल्लू को पीएम आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में एक लाख दस हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया है। वह अपने आवास का निर्माण स्वयं करा रहा है। उसे छत की ढलाई के लिए छड़, चिप्स, बालूू और सेंटरिंग के सामान भी दे दिए गए हैं लेकिन पानी की समस्या होने के कारण उसने छत की ढलाई नहीं की है। मुखिया ने कहा कि उनपर गलत आरोप लगाया गया है कि उन्होंने राशि की निकासी कराई है और आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया है।