दिव्यांगों को परिचय पत्र के लिए आवेदन जमा करने का निर्देश
विकलांग सेवा आश्रम में दिव्यांगों की हुई बैठक
भास्कर न्यूज | सिमडेगा
प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित विकलांग सेवा आश्रम कार्यालय में मंगलवार को आश्रम की बैठक हुई। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर विमर्श किया गया। साथ ही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि आश्रम की ओर से दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि जिले में रहने वाले सभी विकलांगों का परिचय पत्र अबतक नहीं बना है सभी अपना परिचय पत्र बनवा लें। इसके लिए आश्रम के कार्यालय में आधारकार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र और फोटो जमा कर सकते हैं। बैठक में सभी दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही गई। बैठक में विकलांग प्रमाण पत्र के नवीकरण, उनके बैंक खाते में गड़बड़ी को दूर करने, दिव्यांगों का मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर भी चर्चा की गई। मौके पर सचिव एस सोरेंग, सुखराम बड़ाईक, प्रमोद टोप्पो, जेवियर सोरेंग, लालमनी कुमारी, अगाथा सोरेंग, अंजेला सोरेंग, पीटर केरकेट्टा, जसमती कुमारी, मगरीता डुंगडुंग, हेमा कुमारी, नकुल नायक आदि उपस्थित थे।