केरसई में बिजली नहीं रहने से जनता नाराज
प्रखंड में महीने भर से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली नहीं रहने तथा रविवार को आए आंधी तूफान में यहां लगे एयरटेल का टावर भी ठप हो चुका है। स्थानीय लोगों की कोशिशों से टावर को तो चालू कराया जा रहा है लेकिन बिजली नहीं रहने से लोग नाराज हैं और धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि केरसई में बिजली के लिए जनप्रतिनिधि गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि 23 मई को मुख्यमंत्री रघुवर दास के सिमडेगा आगमन के दौरान केरसईवासी बिजली की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।