पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग से कई बीमारियों पर होता है नियंत्रण

योग से कई बीमारियों पर होता है नियंत्रण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से कोलेबिरा में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन आयुष विभाग के जिला पदाधिकारी डा. शिवदयाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद प्राचीन ऋषि मुनियों का ज्ञान है। स्वामी रामदेव ने इसे फिर से पुनर्जीवित किया है और पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रतिदिन योग के लिए समय निकालें। कुछ मिनटों के योग से आश्चर्यजनक अनुभव होता है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और बीमारियां भी नियंत्रण में आती हैं। कहा कि शिविर में लोगों ने जिन आसनों काे सीखा है उसका अभ्यास नियमित रूप से करते रहें योग का लाभ उन्हें मिलेगा।

खबरें और भी हैं...