सिमडेगा | जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला ने कहा कि राजीव जी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गाधी के कारण ही देश में संचार क्रांति आया है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बेंजामिन लकड़ा, दिलीप तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, समी आलम, अनूप केशरी, विशाल तिर्की, डीडी सिंह, कैलाश बामलिया, कौशल रोहिल्ला, सुरसेन बूढ़, नमिता खलखो आदि उपस्थित थे।