सिमडेगा | छुरिया धाम में अर्द्ध नागेश्वर मंदिर में विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने तथा इसके विकास पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि धाम में पहुंच पथ नहीं है तथा भक्तों के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। पर्यटन मंत्री से मुलाकात करके इसके लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही गई। बैठक में बताया गया कि उपायुक्त जटाशंकर चौधरी से समिति के लोग मिले थे तथा यहां डीप बाेरिंग का आश्वासन डीसी ने दिया है। छुरिया धाम तक पहुंच पथ और सोलर लाइट से रोशनी कराने की मांग भी उठाई जाएगी। बैठक में पुजारी लहरू, समिति अध्यक्ष रमेश केशरी, बिरचन मांझी, प्रभात कुमार, तिलचंद मांझी, इंद्र साव, महेश प्रधान, विजय महतो, सुधीर सिंह, उजित मांझी, गोपाल महतो, पार्वती देवी, निर्मला देवी, मालती देवी, असरीता देवी, श्रीमती देवी, मदन मांझी, सुषमा भगत, देवकी देवी, मंगरी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।