सिमडेगा | नेहरू युवा केंद्र संगठन ने शहर के बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ जगबंधु महथा ने की। उन्होंने युवाओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के सामने कूड़ा कचरा जमा नहीं करें। सफाई कार्य में सभी योगदान दें तभी सिमडेगा जिला स्वच्छ जिला बनेगा। स्वच्छता कार्यक्रम में समीर केरकेट्टा, सुलेंद्र साहू, प्रवीण बड़ाईक, लिपिका मिश्रा, तेजनारायण मांझी, नेहा कुमारी, गंगासागर बड़ाईक, सागर मांझी आदि शामिल थे।