पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का हो रहा प्रयास

बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का हो रहा प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा संचालित जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्णचंद्र प्रसाद और उपाध्यक्ष डा. हुसैन के साथ सचिव शीतल प्रसाद ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर सचिव प्रसाद ने कहा कि कार्यशाला में बच्चों के मन में बैठे डर को दूर करने के लिए एक्सटेंपोर तथा स्टेज परफारमेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास, छिपी हुई प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें चरित्रवान बनाते हुए जागरूक नागरिक बनाने का प्रयास करना है। कार्यक्रम में मंच का संचालन अभिजीत ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राहुल कुमार, मनोज प्रसाद, प्रतिभा प्रसाद, वर्षा साहू का योगदान रहा। मंगलवार को कार्यशाला में योग तथा वैदिक गणित की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी

खबरें और भी हैं...