पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश और शिवलिंग स्थापना पर उमड़े भक्त

कलश और शिवलिंग स्थापना पर उमड़े भक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री सर्वेश्वरी समूह परिसर में सोमवार को अघोरान्ना परो मंत्र नास्ति तत्वं गुरौ परम मंत्र गुंजायमान रहा। परम पूज्य अघोरेश्‍वर महा विभूति कलश एवं शिवलिंग स्थापना दिवस के अवसर पर यहां लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। महा विभूति कलश और शिवलिंग स्थापना दिवस के 21वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाधि पूजन के साथ हुई।

भक्तों ने पूजन में भाग लेकर पूज्य अघोरेश्‍वर का ध्यान किया। इसके बाद आरती तथा अखंड दीप प्रज्वलन हुआ। दिन के नौ बजे से संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इसकी शुरुआत पूज्य उत्साही राम बाबा ने की। समूह के सदस्यों ने अघोरान्ना परो मंत्र का गायन कर स्थल की परिक्रमा की। इस अवसर पर रांची, जमशेदपुर, गुमला, घाघरा, डाल्टनगंज सहित अन्य कई क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इधर श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय और सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच करते हुए उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं।

डाल्टनगंज से आए डा. उपेंद्र सिंह और उनके सहयोगियों ने रोगियों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी। इससे पहले नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन श्री सर्वेश्वरी समूह के वैद्य तेजबहादुर सिंह ने पूज्य अघोरेश्‍वर के पूजन और आरती के साथ किया। इसमें समूह के सदस्य भी उपस्थित थे। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 22 मई को होगा। सुबह आठ बजे समाधि पूजन, आरती और सफल योनि ग्रंथ का पाठ होगा। साथ ही पारिवारिक गोष्ठी का भी आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...