पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजीव गांधी को किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश सचिव शीला देवी के आवास में आयोजित कार्यक्रम में स्व. गांधी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का ने कहा कि उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से भारत को विकसित देशों की कतार में खड़ा करने का प्रयास किया। गरीब जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया। उन्होंने उद्योग और आधुनिकतम तकनीक पर फोकस करते हुए देश को 21वीं सदी में ले जाने का नारा दिया। उनका प्रयास बेकार नहीं गया और देश काफी आगे बढ़ा है। शीला देवी ने कहा कि उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में प्रभा देवी, विनको सोरेंग, असरीता बाड़ा आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...