पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग से मिलती है स्फूर्ति और बीमारियों पर होता है नियंत्रण

योग से मिलती है स्फूर्ति और बीमारियों पर होता है नियंत्रण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि।

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से कोलेबिरा में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन आयुष विभाग के जिला पदाधिकारी डा. शिवदयाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद प्राचीन ऋषि मुनियों का ज्ञान है। स्वामी रामदेव ने इसे फिर से पुनर्जीवित किया है और पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रतिदिन योग के लिए समय निकालें। कुछ मिनटों के योग से आश्चर्यजनक अनुभव होता है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और बीमारियां भी नियंत्रण में आती हैं। कहा कि शिविर में लोगों ने जिन आसनों काे सीखा है उसका अभ्यास नियमित रूप से करते रहें योग का लाभ उन्हें मिलेगा। योग शिविर के अंतिम दिन भी काफी संख्या में लोगों ने यौगिक जॉगिंग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार किया तथा विभिन्न आसन किए। पांच दिवसीय योग शिविर में कई असाध्य रोगियों का भी इलाज किया गया। महिलाओं-पुरुषों और बच्चों ने अपनी बीमारियों के बारे में बताया।

मुख्य योग शिक्षक देवेंद्र सोनी, मीणा सिंह, मनीष ठाकुर, संजीत महतो ने बीमारियां दूर करने के लिए विशेष आसनों के बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक दवाओं के बारे जानकारी दी। आयोजन में देवदर्शन, धर्मेंद्र, मदन, राहुल विपिन, बादल, योगेश, अमित शाह, गुलशन दास, दीपक कंडुलना, दुतामी हेमरोम, राजेंद्र नायक, सूरज पंडा, कृष्णा, रूपेश पंडा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...