पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो महीने से नहीं है बिजली, जल्द बदलवाएं ट्रांसफार्मर

दो महीने से नहीं है बिजली, जल्द बदलवाएं ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त कार्यालय में डीसी जटाशंकर चौधरी ने जनता दरबार लगाकर दूर दराज से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में तामड़ा से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके यहां दो महीन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। वे लोग विभाग का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है और जिले का यह ऐतिहासिक गांव अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि सिमडेगा शहर बसने से पहले तामड़ा गांव यहां का प्रमुख गांव हुआ करता था। लेकिन इसपर किसी का ध्यान नहीं है। डीसी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता काे फोन करके जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। डांडटोली पाइकपारा से आए अलोइस तिर्की ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि वह अपने भाई बासिल मिंज का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहा है। अलोइस ने डीसी से पंचायत सचिव और प्रखंड कार्यालय की शिकायत की। मामले में डीसी ने ठेठईटांगर के बीडीओ को फोन करके आवेदक को जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया तथा पंचायत सेवक को शो कॉज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को जान बूझकर परेशान करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सिकरियाटांड़ के सोमरा महतो ने राशन डीलर विकास चंद्र दास की शिकायत की। उसने कहा कि डीलर राशन मांगने पर अभद्र व्यवहार करता है। डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करने तथा डीलर की गलती होने पर उसे निलंबित करने का निर्देश दिया।

हेठमा के डेविड केरकेट्‌टा ने अपने तालाब के जीर्णोद्धार, केरसई करीलकोचा के बिरहोर परिवारों ने अपनी दयनीय स्थिति की जानकारी देते हुए मदद की गुहार एवं भूमि विवाद से जुड़े मामले भी जनता दरबार में आए। इसके अलावा पेंशन, इंदिरा आवास, रोजी रोजगार, स्वास्थ्य अनुदान के 75 मामलों में डीसी ने सुनवाई की। जनता दरबार में स्थापना उपसमाहर्ता उषा मुंडू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जनता दरबार

तामड़ा के लोगों ने डीसी से लगाई गुहार कहा दो महीने से िवभाग का चक्कर लगा-लगा कर हैं परेशान, नहीं सुन रहे अधिकारी

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त।

खबरें और भी हैं...