पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला योजना के लिए दस हजार आवेदकों की केवाईसी तैयार करें

उज्जवला योजना के लिए दस हजार आवेदकों की केवाईसी तैयार करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक करते अधिकारी।

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गैस एजेंसी के प्रतिनिधि एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। डीसी जटाशंकर चौधरी ने पिछले दिनों प्राप्त दस हजार केवाईसी फार्म का तीन दिनों में केवाईसी करने का निर्देश गैस एजेंसी संचालकों को दिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रति राशन डीलर हर सप्ताह दस केवाईसी फार्म लक्षित परिवारों से भरकर आवश्यक रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया जाना है। सभी गैस एजेंसी को कम से कम एक सौ केवाईसी फाइल करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अंचलाधिकारी को अभियान चलाकर ऑफलाइन और ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश भी दिया गया।

खबरें और भी हैं...