एलिट हॉकी कप के लिए दीपिका हॉलैंड रवाना
सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग बुधवार को हॉलैंड रवाना हुई। नीदरलैंड में 16 से 25 मई तक आयोजित होने वाले हॉलैंड एलिट हॉकी कप अंडर 16 में भाग लेने वाली दीपिका सोरेंग को सिमडेगा के खेलप्रेमियों और हाॅकी सिमडेगा के पदधारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने बताया कि भोपाल में जूनियर नेशनल का फाइनल मैच होने के बाद दीपिका सोरेंग कैंप के लिए दिल्ली चली गईं। वहीं से वह हॉलैंड के लिए रवाना हुईं। दीपिका सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी सेमरटोेली की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह सिमडेगा के हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण लेती हैं। वह 2015-16 में झारखंड टीम से सबजूनियर नेशनल में तथा 2017-18 में झारखंड टीम से सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर नेशनल में भाग लेकर रांची के लिए कई पदक जीत चुकी हैं। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजयशंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, असुंता लकड़ा, माइकल लाल के अच्छे प्रदर्शन की कामना की है।