कुम्हार महासंघ की बैठक 20 को
सिमडेगा | झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला समिति की बैठक 20 मई को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगी। जिलाध्यक्ष पूना बेसरा ने बताया कि दिन के दस बजे से होने वाली बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर विमर्श किया जाएगा। जिला सम्मेलन जून माह में होने वाला है। समाज के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे बैठक में उपस्थित हों।