छापेमारी कर होटल से बाल मजदूर को कराया मुक्त, 20 हजार का लगाया जुर्माना
बाल श्रम की रोकथाम के लिए बुधवार को श्रम विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक बाल मजदूर को मुक्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि शहर के कई होटलों में बाल मजदूरों से काम कराने की शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना पर बुधवार की शाम अभियान चलाया गया। जिसमें शहर के बस स्टैंड के निकट स्थित केशरी होटल से एक बाल मजदूर को मुक्त कराया गया। होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में बाल मजदूरी नहीं होने दी जाएगी। ऐसे जगहों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक से 20 हजार रुपए जुर्माना वसूूली के लिए नोटिस दिया गया है। 20 हजार रुपए मजदूर कोष में जमा होगा। वहीं संचालक संदीप केशरी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।