पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक चालक की लापरवाही से बिजली का तार टूटा, कार भी हुई क्षतिग्रस्त

ट्रक चालक की लापरवाही से बिजली का तार टूटा, कार भी हुई क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव में बुधवार को ट्रक चालक की लापरवाही से बिजली तार टूटकर जमीन में गिर गया। साथ ही ट्रक की हल्की टक्कर से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मतरामेटा के निकट ट्रक को रोक लिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक मतरामेटा पहुंचे। लोगों का आरोप है कि ट्रक मालिक ने ग्रामीणों को धमकाने की कोशिश की। ट्रक मालिक के रवैए से ग्रामीण आक्रोशित थे, लेकिन घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ठेठईटांगर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन मालिक व उसके सहयोगियों ने एक विशेष धर्म समुदाय का नाम लेते हुए बदनाम करने की कोशिश की। बाद में सहयोगी ने ग्रामीणों से माफी मांगी। इधर वाहन मालिक का आरोप है कि वे लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद मतरामेटा पहुंचे थे जहां ग्रामीण महिला-पुरुषों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

खबरें और भी हैं...