पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले को उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए करें छापेमारी, सूचना तंत्र मजबूत बनाएं

जिले को उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए करें छापेमारी, सूचना तंत्र मजबूत बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी संजीव कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में हाल में घटित आपराधिक व नक्सली घटनाओं की समीक्षा की। एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए आने वाले दिनों में और बेहतर ढंग से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले को उग्रवाद मुक्त बनाने के लिए रणनीति के तहत कार्य करने की जरूरत है।

पीएलएफआई और माओवादियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाएं। संभावित इलाकों में लांग रेंज पेट्रोलिंग चलाने, पुलिस पदाधिकारी को सूचना तंत्र को मजबूत करने और नक्सलियों को कमजाेर करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। पीएलएफआई कमांडर विजय डांग की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कहते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में विजय डांग के दस्ते को कुचलना है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी रणनीति के तहत कार्य करें। बैठक में फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, लगातार छापामारी अभियान चलाने आदि निर्देश दिए गए।

इस मौके पर एएसपी अभियान निर्मल गोप, डीएसपी प्रदीप उरांव, विजय कुशवाहा, इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो, इंस्पेक्टर आलोक सिंह सहित जिले के विभिन्न थाना व ओपी के प्रभारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...