पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुलवाटांगर में है जलमीनार, नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

फुलवाटांगर में है जलमीनार, नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | सदर प्रखंड की अरानी पंचायत अंतर्गत फुलवाटांगर गांव में लाखों रुपए की लागत से बनी जलमीनार का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। सामाजिक वाणिकी द्वारा दो वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण कराया गया था। कहा गया था कि इन जलमीनार का निर्माण होने से लोगों की पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही खेतों की सिंचाई में लिए पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। लोग लंबे समय से इस जलमीनार से जलापूर्ति की प्रतीक्षा में हैं। इधर गर्मी लगातार बढ़ने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने कहा कि सामाजिक वाणिकी द्वारा जलमीनार के निर्माण के बाद जलापूर्ति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के रामलाल नायक ने कहा कि यह विभाग की घोर लापरवाही का मामला है। जब गर्मी के मौसम में ही पानी नहीं मिलेगा तो लाखों रुपए की लागत से जलमीनार बनाने की जरूरत क्या है।

खबरें और भी हैं...