सब्जी विक्रेताओं को स्थायी दुकानें उपलब्ध कराएं
डीसी जटाशंकर चौधरी को आवेदन पत्र सौंपकर सब्जी मार्केट में स्थायी सब्जी मार्केट का निर्माण कराने और शौचालय निर्माण कराने की मांग की गई है। आवेदक आरटीआई कार्यकर्ता इफ्तखारूल हक ने कहा है कि इससे पहले पिछले वर्ष मई माह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपकर सब्जी मार्केट में स्थायी मार्केट का निर्माण कराने की मांग की गई थी, लेकिन अबतक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सूचना मिली है कि जिस स्थान पर वर्तमान में सब्जी विक्रेता बैठते हैं वहां से उन्हें हटाकर मार्केट काम्पलेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है। सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान की व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया है। यह भी बताया गया कि प्रशिक्षित बेरोजगार युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए शेड और शौचालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव नगर परिषद की बैठक में पारित किया गया है। नगर परिषद को पहले यहां की सब्जी विक्रेताओं की सुध लेनी चाहिए।