पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से बचाव के लिए करें जागरूक

डेंगू से बचाव के लिए करें जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर बुधवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सुखदेव भगत ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी का वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू एक संक्रामक रोग है और कुछ स्थितियों में यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। डीएमओ ने कहा कि डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। इसके लिए मच्छरों से बचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेंगू संक्रमित मादा एडिज एजीप्टी मच्छर काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन के समय संक्रमण फैलाता है। डॉ. भगत ने बताया कि एडीज मच्छरों का जन्म जल जमाव वाले क्षेत्रों में होता है। इसलिए लोगों को जागरूक करें कि वे अपने घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें। डॉक्टर अध्ययन शरण ने कहा कि गांव-गांव घूमकर जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव के बारे जानकारी दी जाएगी। रथ रवानगी के मौके पर राजेंद्र सिंह मुंडा, सुशांत कुमार, विकास कर्मकार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...