कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
ओटगन (सिमगा)| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा ने शुक्रवार शाम को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाल जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शैली भाटिया, जीतराम साहू, सुनील माहेश्वरी, अरुण ताम्रकार, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामबिलास साहू, नपं अध्यक्ष भागवत सोनकर, बाबूलाल साहू, मोहन गायकवाड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।