पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम नाम जपने से धुलते हैं पाप: बघमार

राम नाम जपने से धुलते हैं पाप: बघमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरमी/रावन। ग्राम रवेली में कृष्णकृपा महर्षि सांदीपनी आश्रम व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय मानस यज्ञ का समापन हुआ। कथावाचक हरिकृष्ण महाराज ने लोगों को कथा का रसपान कराया। समापन समारोह में अतिथि के रूप में सुहेला भाजपा मंडल अध्यक्ष अदिति नेमसिंह बघमार, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत सिमगा मोतीराम वर्मा शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष बघमार ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि कलयुग में राम नाम जपने से पाप धुल जाते हैं, पर राम कथा सुनने से सभी जन्मों के पाप धुल जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच महेश्वरी वर्मा, बेदराम वर्मा, सनत बघमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...