पेड़ पर चढ़ा, पैर फिसला गिरने से बच्चे की मौत
ओटगन (सिमगा) | चुचरुंगपुर मार्ग स्थित सुरजनिया तालाब के पास बुधवार की शाम 4 बजे आम के पेड़ पर शंकरनगर सिमगा निवासी तोरन वर्मा (12) अपने साथियों के साथ आम तोड़ने गया था। अधिक ऊंचाई पर पहुंचते ही उसका पैर फिसल गया। गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।