कथा के बाद विप्र समाज ने शोभायात्रा निकाली
ओटगन (सिमगा)| विप्र समाज सिमगा ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। दोपहर 3 बजे पं. श्रवण उपाध्याय ने सत्य नारायण कथा का पाठ किया, शाम 5 बजे समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण पश्चात विप्र भवन में समाप्त हुई। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी, प्रेम नारायण चतुर्वेदी, अनिल पांडे, दीनबंधू शर्मा, परीक्षीत चतुर्वेदी, अभिजीत अवस्थी, केके पांडेय, विक्रांत मिश्रा, गगन तिवारी, गगन शर्मा, योगेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।