घर-घर जन संपर्क यात्रा कर कांग्रेस की सरकार बनाने मांग रहे समर्थन
ओटगन (सिमगा)| सिमगा तहसील के गांवों में घर-घर जनसंपर्क यात्रा के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अमित राधेश्याम शर्मा ग्रामीणों से कांग्रेस में जुड़ने की अपील कर सरकार बनाने का समर्थन मांग रहे हैं। उनका कहना है कि वह 15 दिन से यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों में जाकर जन संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा है। गरीब लोगों को शासन की योजनाओं का सही तरीके से लाभ नहीं मिल रहा है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। वे ग्राम रेंगाबोड़, दावनबोड़, बुचीपार, माचाभाट, रोहरा, नयापारा, दौरेंगा, कुलीपोटा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर राजमणि मिश्रा, संजय शर्मा, चीनू वर्मा, महेंद्र सेन, लोकेश मंगलानी, गोलू देवांगन, मुकेश हेवार, किशन निर्मलकर, दशरथ वर्मा, पवन यदु, सेवक ध्रुव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
ओटगन (सिमगा). जनसंपर्क करते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष।