सिमगा| ग्राम डाडू थाना नांदघाट बेमेतरा के ईतवारी चक्रधारी अपने 10 साल के बेटे राहुल को नानी गांव चौरेंगा छोड़ गया था। 16 मई को दोपहर नानी को मछली मारने की बात कह कर नाती निकला पर देर शाम तक घर नहीं लौटा। पिता को सूचना देने पर नाना सहित तलाश करने पर चौरेंगा खार के नहर पुल के नीचे एक बालक की लाश पड़े होने की सूचना मिली। जिसकी पहचान परिजनों ने बेटे के रूप में की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बालक के कमर में खरोच के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गला एवं कमर के नीचे कीड़े काटने का निशान हैं।