ओटगन (सिमगा)|मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विकास यात्रा को लेकर 28 मई को सुबह 10. 30 बजे सिमगा नगर पहुंचेंगे। शुक्रवार को विधायक शिवरतन शर्मा ने नेता अनिल पांडेय के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी। इसमें विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को ही विकास यात्रा को सफल बनाना है। विकास यात्रा निकालने का उद्देश्य जनता से प्रदेश के मुखिया का सीधे संवाद करना है। आप लोग अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत के साथ आभार प्रकट करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के विकास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने खासकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से एक हजार से अधिक मोटर साइकिल रैली निकालने की बात कही। साथ ही दिवारों पर वाॅल पेंटिंग कराने के निर्देश दिये। बैठक को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम ओमप्रकाश मार्कण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष केजुराम बघेल, रतन लाल जैन, आनंद यादव जनपद अध्यक्ष सिमगा धीरज जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।