ओटगन (सिमगा)| प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी की जनाधिकार जनसम्मान पदयात्रा सिमगा के ग्राम रोहरा व चौरेंगा पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बताया कि इस बार मनरेगा का काम केवल पांच दिन ही चल पाया है।
बिजली के बिल से लोग परेशान हैं। वहीं चौरेंगा में छोटी नाली का मुआवजा आज तक नहीं मिला है। यहां लगभग 10 वर्ष पहले सांसद व मंत्री ने नया धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की थी, जो आज तक नहीं हुआ। रोहरा में सिंचाई की सुविधा भी नहीं है।
ग्रामीणों ने शिवनाथ नदी से गतवा तालाब एवं अडबंधा बांध को भरने की मांग की है। इस दौरान सरपंच छोटू साहू, विवेक अग्रवाल, रेवा राम यदु, मोहित निषाद, रोहित, रामा यदु, संतराम वर्मा, अशोक साहू आदि उपस्थित थे।
ओटगन (सिमगा). जनसंपर्क करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि।