सिमगा| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 28 मई को होने वाली विकास यात्रा के दौरान जन सम्मेलन के लिए वार्ड-8 आरक्षी केंद्र के पीछे लाखों रुपए से बने मिनी स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल दो दिन पहले शासन-प्रशासन ने तोड़ दिया। इसके विरोध में जिला पंचायत सदस्य सीमा वर्मा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू, हिरेंद्र कोसले आदि ने शासन पर जनता की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विकास यात्रा के लिए सम्मेलन करने सिमगा में अन्यत्र बहुत खाली जमीन है। नगर के हृदय स्थल में बने मिनी स्टेडियम में विकास यात्रा सम्मेलन करना पूर्णतः शासन प्रशासन की मनमानी है, जिसकी हम निंदा करते हैं। क्षेत्र की जनता आगामी चुनाव में आक्रोश जताकर सरकार को परिणाम दिखाएगी।