पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विसंगति दूर नहीं हुआ तो 12 जून को धरना

वेतन विसंगति दूर नहीं हुआ तो 12 जून को धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतन विसंगति दूर नहीं हुआ तो 12 जून को धरना

ओटगन ( सिमगा )|
स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी के नेतृत्व में सिमगा ब्लाॅक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर 12 जून को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। संघ के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान का लाभ देने, राज्य लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, सातवें वेतनमान का एरियर्स, सहित सभी भत्तों को 1 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित करने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी के साथ राकेश सिंह, टीआर निर्मलकर, नंदू राम यदु, मंजू पांडेय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...