मंदिर में की शनि देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
ओटगन ( सिमगा )| ग्राम लांजा में कल मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर जोशी (भटरी) समाज द्वारा मंदिर में भगवान शनि देव की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष व सिमगा जनपद के अध्यक्ष आनंद यादव के साथ एल्डरमैन अभिजीत अवस्थी शामिल हुए। इस बीच उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा रायगढ़ प्रवास होने से नहीं आ पाए। यादव ने कहा कि गांव में किसी भी समाज का या किसी भी प्रकार का उत्सव क्यों न हो पूरा गांव ऐसे कार्यक्रम को मनाता है। इसी तरह शनि देव का मंदिर में पूजा पाठ का लाभ पूरे गांव को मिलेगा। इस अवसर पर जोशी समाज के अध्यक्ष गजानंद जोशी, सरपंच मिथलेश रामजी साहू, पौंसरी सरपंच चंद्रशेखर साहू, औरेठी सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।