ओटगन (सिमगा)| ग्राम चौरेंगा में रविवार की दोपहर 2:30 बजे बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से किरवई के ललित साहू की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिंगनी में शनिवार को कुजिया डिलपा कुपरा थाना नवागंज इलाहाबाद निवासी ट्रक ड्राइवर सुरेश पटेल गाड़ी में कोयला लोडिंग कर रहा था। इसी समय रेलवे के हाईटेंशन तार की चपेट में आ आकर उसकी मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।