सिमगा में शराब जब्त, दो कोचियों को जेल भेजा
सिमगा में शराब जब्त, दो कोचियों को जेल भेजा
ओटगन (सिमगा)| दो कोचियों से 110 पौवा प्लेन व 7 लीटर कच्ची शराब सिमगा पुलिस ने जब्त की। प्रशिक्षु डीएसपी निकिता तिवारी ने ग्राम चोरहा नवागांव के धर्मराज धृतलहरे के घर में टीम के साथ छापा मारकर पलंग के नीचे रखे बैग से शराब जब्त की। वहीं चक्रवाय के उदय भारती से 7 लीटर कच्चा शराब जब्त की गई। दोनों कोचियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।