पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल बाद भी टीएफसी योजना के तहत नहीं मिला श्रमिकों का भुगतान

तीन साल बाद भी टीएफसी योजना के तहत नहीं मिला श्रमिकों का भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिणधरी |पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भूंका भगतसिंह में वर्ष 2014 में टीएफसी योजना के अंतर्गत कई सार्वजनिक टांके स्वीकृत हुए थे। जिसका साढे तीन साल के बाद भी भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है। श्रमिकों का भुगतान अभी तक भी नहीं हुआ है। जबकि मेटेरियल का भुगतान ठेकेदार को कर दिया है।

ग्रामीणों ने जहां से मेटेरियल की खरीदारी की वो आज भी पैेसे मांगने को लेकर चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पंचायत समिति सिणधरी की तत्कालीन ग्राम पंचायत भूंका भगतसिंह के घांसीड़ा निवासी मोहनलाल ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर कर साढे़ तीन साल पहले निर्मित सार्वजनिक टांकों के निर्माण में बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। मोहनलाल ने बताया कि उसके बाइस हजार,तुलसाराम के अठारह हजार, रूपाराम के बतीस हजार, गुमनाराम के चौबीस हजार, पनाराम के उन्नीस हजार, जगमालराम के बीस हजार, लाधाराम के सार्वजनिक टांके के बीस हजार रुपए का इन टांकों पर काम करने वाले लोगों के मजदूरी का भुगतान बकाया है। उन्होंने इस मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुगतान दिलाने की मांग की है।

मेटेरियल का पेमेंट करने के पूर्व मजदूरों का पेमेंट कार्यकारी एजेंसी को भुगतान करना पड़ता है। उसके बाद मेटेरियल का भुगतान किया जाता है। यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2014 मे टीएफसी योजना के तहत स्वीकृत सार्वजनिक टांकों के निर्माण कार्यों में लगे हुए श्रमिकों का भुगतान अभी तक बकाया हैं। यह मेरे पद भार ग्रहण करने से पहले का मामला हैं। फिर भी भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। -फगलूराम, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत भूंका भगतसिंह

खबरें और भी हैं...