पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिणधरी | सोमवार से शुरू हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सिणधरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुए शिविर के दौरान राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकडों शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज करवाया। शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष प्रहलादराम डऊकिया ने बताया कि सरकार शिक्षकों की मंशा के विरुद्ध आवासीय प्रशिक्षण, समय वृद्धि, एनपीएस समेत विभिन्न अन्य कदम उठा कर अनैतिक रूप से शोषण कर रही है। संगठन सरकार के ऐसे कदमों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। संघ के जिला संगठन मंत्री चिमनाराम आसू प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने, अंशदायी पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, वेतन विसंगति सुधारने और समय वृद्धि वापस लेने के मुद्दों पर शिक्षकों को लामबंद होने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण शिविरों के दौरान सम्भागी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर नियमित रूप से विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में काली पट्टी, पेन डाउन, पोस्ट कार्ड लेखन अभियान आदि विभिन्न माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान दूदाराम जाखड़, तुलसाराम सारण, भट्टाराम सुथार, भूराराम डूडी, भैराराम, प्रभुराम, ताजाराम, नुकलाराम, महेशचंद रेगर, विमला, सुमन वर्मा, गंगा आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...