राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद जयपुर के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत पंचायत समिति सिणधरी मुख्यालय पर राज पंचायती राज सेवा परिषद उप शाखा सिणधरी के बैनर तले तीनों संवर्गों विकास अधिकारी पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने अपने उद्बोधन में बताया कि पंचायत राज सेवा परिषद के आह्वान पर तीनों संवर्गो द्वारा 21 मई से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। 24 जून 2017 के राज्य सरकार के मंत्री राजेंद्र राठौड़ के समक्ष हुए लिखित समझौते पर राज्य सरकार द्वारा आज दिन तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। पंचायत प्रसार अधिकारी प्रभुसिंह परिहार ने संगठन की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर रहते हमारी मांगों का निदान नहीं किया जाने की स्थिति में आंदोलन को और अधिक गति प्रदान कर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।