सिणधरी | श्रीयादे धाम भूंका का 22वां पाटोत्सव रविवार को महंत निर्मलदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया। शनिवार को रात्रि जागरण में कई गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महंत निर्मलदास महाराज ने शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। समस्त मारू प्रजापत समाज के इस आस्था के केंद्र में भक्तों का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल, भूंका सरपंच राजूसिंह, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, भाजपा ओबीसी मंडल महामंत्री रावताराम प्रजापत, पूराराम जलोंदरा, गिरधारीराम भोबरिया, मालाराम, लसाराम, कन्नाराम, भूराराम सहित हजारों की संख्या में मारू प्रजापत समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।