पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीसी ट्रस्ट एवं क्रिएटिव इंडिया के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण छात्र छात्राओं के बीच डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवनी पर शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिशा सेंटर में किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें। छात्रों द्वारा बाबा साहब के संघर्षमयी जीवनी की विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। छात्रा रूबी कुमारी यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब को देश का महान सपूत के रूप में परिचय कराया। पिंकी कुमारी प्रमाणिक ने मजदूर एवं वंचितों के लिए संविधान में किए गए। प्रावधानों एवं बाबा साहब की भूमिका की चर्चा की। वहीं छात्रा लक्ष्मी सिंह ने अंग्रेजी में बाबा साहब के जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्देश्य पर क्रिएटिव इंडिया के निदेशक रंजीत कुमार में अपने विचारों को रखा। अन्य अतिथियों में शिक्षक मनोज कुमार, किशोर कुमार, अमल कुमार डे, अभय कुमार, जे स्वामी, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित थे। प्रथम पुरस्कार रूबी यादव, द्वितीय पुरस्कार निशा कुमारी, तृतीय पुरस्कार लक्ष्मी सिंह को दिया गया।

प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...